{"_id":"61a908fd9260087cdb5dd01f","slug":"cm-will-honor-the-daughter-of-the-district-today-azamgarh-news-vns6257421191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद की बिटिया को आज सीएम करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद की बिटिया को आज सीएम करेंगे सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी जिया राय को उत्तर प्रदेश सरकार ने दिव्यांग बच्चों का प्रेरणास्रोत बनाया है। इसके तहत तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ जिया को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन लखनऊ स्थित डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय मोहन रोड लखनऊ में होगा। जो क्षेत्र के लिए नहीं पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। 13 वर्षीय जिया राय ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर डिले इन स्पीच की शिकार है। जिया राय के नाम तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 15 फरवरी 2020 को 14 किमी की एलिफेंटा से गेटवे ऑफ इंडिया की दूरी 3 घंटे 27 मिनट 30 सेकंड में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वही पांच जनवरी 2021 को अरनाला किला से वसई किला तक 22 किमी की दूरी 7 घंटा 4 मिनट में तैरकर पूरा किया था। यह इतना कठिन रास्ता था कि इस काम को आज तक कोई महिला तैराक नहीं कर पाई थी। 17 फरवरी 2021 को वर्ली स्विमिंग से गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किमी की दूरी 8 घंटा 40 मिनट में तैरकर कर तय किया जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके अलावा तीन नेशनल रिकॉर्ड भी जिया के नाम हैं। इसके अलावा प्रदेश जिला स्तर और क्षेत्रीय स्तर पर भी बहुत से रिकॉर्ड जिया के नाम हैं। अब तक जिया राय कुल 22 गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीत चुकी है। उनकी इस सफलता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।