{"_id":"664a2410a4025f1c1805a333","slug":"cm-stayed-in-mehnagar-for-28-minutes-and-phulpur-for-22-minutes-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-115613-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 28 मिनट मेंहनगर तो 22 मिनट फूलपुर में रहे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 28 मिनट मेंहनगर तो 22 मिनट फूलपुर में रहे सीएम
विज्ञापन
जनपद में दो स्थानों पर शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा आयोजित हुई। पहली जनसभा मेंहनगर विधानसभा के घिनहापुर और दूसरी फूलपुर-पवई विधानसभा के जगदीशपुर में हुई। निर्धारित समय पर जनसभा में शामिल होने के लिए लोग पहुंच गए, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही जगहों पर देर से पहुंचे।
मेंहनगर तहसील के घिनहापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने का समय सुबह 10:25 बजे निर्धारित था। समय पर हजारों की भीड़ उन्हें सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ यहां आधे घंटे की देरी से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 24 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह 11:56 बजे जनसभा स्थल से फूलपुर के लिए रवाना हो गए। जगदीशपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने का समय 11:25 बजे निर्धारित था। लेकिन सीएम इस जनसभा में एक घंटा आठ मिनट की देरी से 12:33 बजे पहुंचे। जहां उन्होंने 22 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह 12:39 बजे जौनपुर के लिए रवाना हो गए।
00
बालिका को बुलाकर मंच पर खिंचवाया फोटो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब जगदीशपुर मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे तभी उनकी नजर एक 10 वर्षीय बालिका पर पड़ी। बालिका खुद से बनाई हुई उनकी फोटो लिए खड़ी थी। योगी आदित्यनाथ ने बालिका को मंच से आवाज देकर ऊपर बुला लिया। उन्होंने बालिका के साथ फोटो खिंचवाया। बालिका ने अपना नाम आंचल मद्धेसिया बताया। सीएम ने आंचल, उसके भाई और छोटी बहन के साथ फोटो खिंचवाया। आंचल ने सीएम का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
00
धूप से परेशान दिखे पुलिस कर्मी
सीएम योगी के आगमन को देखते हुए मेंहनगर के घिनहापुर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती की गई थी। गर्मी और धूप के कारण पुलिस वाले परेशान दिखे। कुछ पुलिस कर्मी पेड़ की छांव में आराम फरमाते नजर आए तो कुछ ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर खड़े होकर गला तर करते नजर आए।
00
सभा स्थल पर दिखा मोदी का परिवार
सभा स्थल पर हजारों की भीड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए नारों की तख्ती लिए काफी संख्या में लोग नजर आए। मैं हूं मोदी का परिवार के स्लोगन के साथ ही उनके चित्र की तख्तियों को लोग हाथों में उठाए हुए थे। जैसे ही लोग नारा लगाने के लिए हाथ उठाते, स्लोगन लिखी ये तख्तियां चारों तरफ नजर आतीं।