फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM can come to Azamgarh to know the condition of corona control

कोरोना नियंत्रण का हाल जानने आजमगढ़ आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Wed, 12 May 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
CM can come to Azamgarh to know the condition of corona control
आजमगढ़/पल्हनी। कोरोना के इलाज के बंदोबस्त की जानकारी लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औचक निरीक्षण करने आ सकते हैं। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जीजीआईसी स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम की व्यवस्था को बुधवार को दुरुस्त किया गया। हालांकि अभी उनके आने की कोई सूचना प्रशासन को नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कोविड कंट्रोल की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उनके जनपद आने की भी संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। मंगलवार को जहां डीएम ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं मंडलायुक्त वीवी पंत ने भी बुधवार को इसका निरीक्षण कर यहां तैनात कर्मचारियों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी। जिले में मुख्यमंत्री का प्रोटोकाल नहीं आया है। डीएम राजेश कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री का कोई प्रोटोकाल नहीं आया है लेकिन वे कोविड संक्रमण के संबंध में जिलों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निरीक्षण कर रहे हैं। इसको देखते हुए सारी तैयारी की जा रही है। जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के साथ ही किसी गांव में कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर सकते हैं। इसको देखते हुए तिवारीपुर कंटेनमेंट जोन को सील कर दिया गया और वहां सैनिटाइजेशन और सफाई का काम चल रहा है। मंडलायुक्त वीवी पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की कोई सूचना नहीं है लेकिन जिस तरह से उन्होंने दो-तीन जनपदों का निरीक्षण किया है। उसे देखते हुए हम तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed