फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clouds poured water, the mismanagement exposed

बादलों ने उड़ेला पानी, उजागर हुई बदइंतजामी

Fri, 17 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Clouds poured water, the mismanagement exposed
शहर के मड़या स्थित घर में घुरा पानी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बारिश से जिले भर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। खेत-खलिहान में तो पानी भर ही गया है, सड़कें और गलियां भी लबालब हो गई हैं। जलनिकासी के इंतजाम ध्वस्त हो गए और घरों में भी पानी घुस गया। प्रशासन को राहत कार्य शुरू करना पड़ गया। तीन दिनों की ही बारिश से नगर पालिका की नालों की सफाई और जल निकासी के इंतजाम की कलई खोल दी है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से रिमझिम बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार की शाम शुरू हुई झमाझम बरसात की ऐसी झड़ी लगी की देर रात तक बंद नहीं हुई। भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कें नालों में तब्दील हो गईं और लोग घरों में कैद हो कर रह गए हैं। कई जगह कच्चे मकान जमींदोज हो गए। शहर के कोलघाट, बागेश्वर नगर, प्रहलादनगर, रैदोपुर, सिविल लाइन, बदरका, सिधारी व दलसिंगार मुहल्लों की हालत बदतर हो गई है। सड़कें तो लबालब हैं ही कई जगह घरों में भी पानी घुस गया है। गृहस्थी के सामान बर्बाद हो गए हैं। लोग पंप लगाकर घरों का पानी निकाल रहे हैं। वहीं, बृहस्पतिवार की रात लगभग 10.30 बजे से ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार की शाम तक नगर क्षेत्र के कई मुहल्लों में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। बलरामपुर क्षेत्र स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र परिसर में भी पानी भर गया है। विद्युतकर्मियों के आवासों में भी पानी घुस गया। बलरामपुर हाइडिल परिसर से सटी 20वीं वाहिनी पीएसी की दीवार भी गिर गई है। बारिश के चलते पेड़ गिरने से कई जगह आवागमन बाधित रहा। विकास भवन के पास कटहल का पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया है। नगर के बड़ादेव पर महिला अस्पताल गेट के पास बिजली का पोल टूटकर टेढ़ा हो गया था। जिला मुख्यालय से भंवरनाथ से किशुनदासपुर होते हुए तहबरपुर जाने वाला मार्ग पानी के तेज बहाव ने मुजफ्फर गंगटिया गांव के पास लगभग 20 फीट तक चौड़ाई में काट दिया। ग्रामीणों ने पेड़ की डाल और मिट्टी आदि डालकर किसी तरह आवागमन की व्यवस्था की।

बारिश बागेश्वर नगर एक घर में घुसा पानी।

बारिश बागेश्वर नगर एक घर में घुसा पानी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed