{"_id":"63b088c85eb19d22497456ab","slug":"clarification-from-bsa-in-case-of-cancellation-of-leave-azamgarh-news-vns6914100197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अवकाश निरस्त मामले में बीएसए से स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अवकाश निरस्त मामले में बीएसए से स्पष्टीकरण
विज्ञापन
शिक्षकों के अवकाश लेने के बाद उन्हें निरस्त करने पर जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने आदेश भेज कर कहा है कि शिक्षकों के अवकाश दोपहर 12 बजे के बाद से रात दस बजे तक निरस्त किए जा रहे हैं। ये स्थिति संदेहजनक है।
भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को अवकाश दिया जाएगा। मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध अवकाश प्रकरण निवारण संबंधी डाटा का विश्लेषण करने पर विसंगतियां सामने आईं हैं।
एक दिवसीय अवकाश प्रकरणों को अवकाश आवेदनकर्ता कार्मिक के अनुरोध के क्रम में अवकाश तिथि को दोपहर 12 बजे के बाद अवकाश कैंसिल किया गया है। कुछ प्रकरणों में रात 10 बजे के भी बाद अवकाश निरस्त किया गया है। इससे प्रतीत होता है कि अवकाश उपभोग करने के बाद मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश कैंसिल किया गया है। इसमें संबंधित अवकाश आवेदनकर्ता कार्मिक तथा अवकाश कैंसिल करने वाले रिपोर्टिंग अफसर की संलिप्तता प्रतीत होती है। बीएसए से कहा गया कि अपना स्पष्टीकरण महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को पांच जनवरी 2023 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।