फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clapping the unemployed opposed the government

ताली बजाकर बेरोजगारों ने किया सरकार का विरोध

Sat, 05 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Clapping the unemployed opposed the government
सगड़ी। तहसील के नरईपुर बाजार में बेरोजगारों ने प्रदर्शन कर और ताली बजाकर सरकार से रोजगार की मांग की । बेरोजगारों ने लंबित परीक्षाओं के परिणाम तत्काल घोषित करने की भी मांग की।
विज्ञापन

बेरोजगार ने शनिवार को शाम नरईपुर बाजार में ताली बजाकर प्रदर्शन किया। बेरोजगारों के प्रति सरकार की ढुलमुल नीति की निंदा की। सुधाकर यादव के नेतृत्व में विरोध कर रहे छात्र नेताओं ने कहा कि सीटेट-2017 का रिजल्ट अब तक घोषित नहीं किया गया। एनटीपीसी, रेलवे की भर्तियों का 2018 में आवेदन लिया गया था, लेकिन अब तक परीक्षाएं नहीं कराई गई। इससे तमाम लोग बेरोजगार पड़े हुए हैं। सरकार को बेरोजगारों के प्रति सहानुभूति बरतते हुए रोजगार देने की दिशा में कारगर कदम उठाना होगा। अन्यथा हम लोग आगे भी धरना और आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। इस मौके पर आलोक मिश्रा, संदीप गोड़, किशन मौर्य, प्रकाश, प्रभाकर यादव, कुलदीप शर्मा, इंद्रजीत यादव, अंगद यादव, दिवाकर यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed