फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   City's cleanliness system found pathetic in investigation

पड़ताल में दयनीय मिली शहर की सफाई व्यवस्था

Wed, 02 Oct 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
City's cleanliness system found pathetic in investigation
आजमगढ़ नगर पालिका परिषद में रखा पड़ा डस्टविन। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर के सफाई व्यवस्था की पड़ताल की रिपोर्ट देखकर मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी नपा प्रशासन पर भड़क उठी हैं और जल्द व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया है। अन्यथा नपा प्रशासन पर कार्रवाई की संस्तुति के साथ रिपोर्ट शासन को प्रेषित किये जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर की सफाइ व्यवस्था नपा प्रशासन दो हिस्सों में बांट कर कराता है। आठ वार्ड की व्यवस्था एक ठेकेदार के पास है तो वहीं शेष 17 वार्डो की व्यवस्था नपा प्रशासन स्वयं देख रहा है। पूरे शहर की सफाई व्यवस्था इन दिनों राम भरोसे ही संचालित हो रही है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगे हैं। नवरात्र के बावजूद शहर में जगह-जगह नारकीय हालात बने हुए है। मंडलायुक्त ने मंगलवार को 12 मंडलीय अधिकारियों के माध्यम से शहर के सफाई व्यवस्था की पड़ताल करायी थी। अधिकारियों ने बुधवार की देर शाम अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपी। रिपोर्ट के मुताबिक पूरे शहर में कहीं भी दवाओं का छिड़काव नहीं होता पाया गया, जबकि दावा हर दूसरे दिन किये जाने का नपा प्रशासन कर रहा है। वहीं गलियों से कूड़ा लाकर सड़कों पर एकत्र कर दिया जाता है जिसे कई-कई दिनों के बाद उठाया जाता है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने नपा प्रशासन को बरसात के मौसम को देखते हुए एक दिन के अंदर पर फागिंग कराने का निर्देश दिया है। ताकि इस मौसम में शहर को संक्रामक रोगों को फैलने से रोका जा सके। इसके साथ ही पूरे शहर में जगह जगह डस्टबिन लगाने को कहा है। इसके साथ ही चेयरमैन शीला श्रीवास्तव को यह भी निर्देश दिया है कि गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किये जाने की भी व्यवस्था करें। इसके साथ ही नगर क्षेत्र के प्रत्येक घरों पर नीली-हरी बाल्टी का जल्द से जल्द वितरण करा दिया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंप है हजारों बाल्टी व डस्टबिन कंटेनर , ईओ को पता ही नहीं
आजमगढ़। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से शहर की सारी व्यवस्थाएं चौपट हो गईं है। संसाधन पडे़ -पड़े बेकार हो रहे हैं और नया मंगाने की कवायद चल रही है।
पांच-छह माह पूर्व ही नपा प्रशासन ने ऑनलाइन जैम पोर्टल के माध्यम से घर-घर बांटने के लिए हजारों नीली-हरी बाल्टी, शहर में जगह-जगह रखने के लिए छोटे व बड़े डस्टिबिन कंटेनर, हाथ ट्राली आदि मंगवाए थे। लाखों के ये सामान आज भी नपा परिसर में डंप पड़े है। वही नपा प्रशासन संसाधन का अभाव बता रही है। उक्त सामान छह माह पहले ही तत्कालीन ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के कार्यकाल में खरीदे गए थे। पूर्व में आये सामानों के बाबत पूछे जाने पर वर्तमाल ईओ का कहना है कि उन्हें पूर्व में आये किसी भी संसाधन की जानकारी नहीं है। वर्तमान में नपा प्रशासन के पास संसाधनों की कमी है, जिसके लिए जैम पोर्टल पर ऑर्डर किया गया है। संसाधन उपलब्ध होते ही नपा की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed