फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   city lit up with lights

रोशनी से जगमगा उठा शहर

Mon, 24 Oct 2022 07:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 07:49 PM IST
विज्ञापन
city lit up with lights
शहर के चौक क्षेत्र में की गई सजावट। संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले भर में सोमवार को दीपावली श्रद्घा और उमंग के साथ मनाई गई। शाम ढलते ही शहर रोशनी से जगमगा उठा। घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर देर रात तक लक्ष्मी-गणेश का पूजन-अर्चन होता रहा। देर रात तक चारों ओर पटाखों का शोर गूंजता रहा। उधर, बाजार में स्थापित पूजा पंडालों में श्रद्घालुओं ने लक्ष्मी और गणेश का दर्शन कर अपने को धन्य किया। दीपावली पर सुबह से ही घर-घर में तैयारी शुरू कर दी गई थी। लक्ष्मी, गणेश की पूजा के लिए मूर्तियों की खरीददारी की गई। मिट्टी के दीये भी खरीदे गए। जबकि रंग-बिरंगी झालरों की भी खरीदारी हुई। सूर्यास्त होते ही घरों में लक्ष्मी, गणेश की पूजन का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। लोगों ने सर्व प्रथम देव स्थानों पर श्रद्घा के दीप जलाए। मकानों को रंग-बिरंगी झालर और मोमबत्तियों से जगमगाया गया था। गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर भी धूम से दीपावली मनाई गई। पूरा शहर रोशनी से जगमगाता रहा। व्यापारियों ने लक्ष्मी, गणेश की पूजा कर दुकानों पर दीप जलाए। दुकानों को फूल-मालों से सजाया गया था। पूजन अर्चन कर लोगों में मिठाइयां बांटी गईं। उधर, डीएवी कालेज परिसर में आतिशबाजी के लिए पटाखे खरीदने की होड़ लगी रही। रातभर आतिशबाजी का दौर जारी रहा। बच्चों में आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह था। देर रात तक फुलझड़ी, चटाई बम, राकेट छोड़े जाते रहे। बाजार में पूजा पंडाल भी दूधिया रोशनी से नहा रहे थे। लोगों ने श्रद्धा से लक्ष्मी, गणेश के दर्शन कर अपने को धन्य किया। मेजवां : फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को दीपावली धूमधाम से मनाई गई। मिजवां फाउंडेशन के सचिव सखावत हुसैन ने लोगों को उपहार भेंट किए। उधर एसपीआरए राहुल रूसिया के नेतृत्व में सीओ अनिल सिंह वर्मा और कोतवाल अनिल सिंह ने मलिन बस्ती और मुख्य मार्ग के किनारे रह रहे बांसफोर परिवार में मिष्ठान वितरित किया।

शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में की गई सजावट। संवाद

शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में की गई सजावट। संवाद- फोटो : AZAMGARH

शहर के पुरानी कोतवाली में आतिशबाजी करते युवा। संवाद

शहर के पुरानी कोतवाली में आतिशबाजी करते युवा। संवाद- फोटो : AZAMGARH

दीपावली के जश्न में डूबा शहर, हो रही आतिशबाजी। संवाद

दीपावली के जश्न में डूबा शहर, हो रही आतिशबाजी। संवाद- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed