फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   City garbage spread in the fields, crop wasted

खेतों में फैला शहर का कचरा, फसल हुई बर्बाद

Mon, 11 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
City garbage spread in the fields, crop wasted
मझगांवा में पांच एकड़ भूमि में नगर पालिका ने डंपिंग ग्राउंड बनवाया है। इसमें शहर भर का कचरा भरा जाता है। कचरे का ठीक से निस्तारण तो दूर डंपिंग ग्राउंड की चारदीवारी तक नहीं बनाई गई है। बारिश के बाद कूड़ा खेतों में फैल गया है। आसपास की धान की फसल कूड़े-कचरे से पट गई है और बर्बाद होने की कगार पर है। कचरे के सड़ने से आसपास के लोगों की जीना भी दुश्वार हो गया है। सवा लाख से अधिक की आबादी वाले नगर पालिका परिषद आजमगढ़ का कूड़ा निस्तारण शहर से 14 किमी दूर मझगांवा में बने डंपिंग ग्राउंड में किया जाता है। प्रशासन ने भूमि चिह्नित कर कूड़ा निस्तारण कराकर अपनी इतीश्री तो कर ली। इसका नतीजा वहां की आम जनता व किसान भुगत रहे हैं। डंपिंगग्राउंड बनने से यहां समस्या ही समस्याएं उत्पन्न हो गई है। खेतों में कूड़ा फैलने से फसलें बर्बाद हो रही है। इतना ही नहीं खेत में कूड़ा निकालने गए किसानों के पैरों में सीरींज व टूटे शीशे धंस जाते हैं। जिससे ब्लीडिंग होने लगती है। ऐसे में अन्नदाता पूरी तरह से त्रस्त हो गए हैं। इतना ही नहीं रास्ते भी नहीं बचे हैं। रास्तों पर कूड़ा फेक दिया गया है। किसी तरह ग्रामीण उस रास्ते से होकर जाते हैं। बारिश के बाद कूड़े में सड़न होने लगी है। उसकी दुर्गंध से गांव के लोग परेशान है। घर में रहना दूभर हो गया है। प्रतिबंध के बावजूद नगर पलिका के कर्मचारी कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं। धुएं से आसपास के लोगों की जीना मुहाल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed