फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CIB raids, e-ticket businessman arrested

सीआईबी ने की छापेमारी, ई-टिकट का कारोबारी गिरफ्तार

Fri, 19 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
CIB raids, e-ticket businessman arrested
रानी की सराय। क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच (सीआईबी) वाराणसी व आरपीएफ आजमगढ़ की संयुक्त टीम ने रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी में छापा मारकर एक टिकट एजेंट को शुक्रवार की दोपहर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान दुकान से मिले प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर और अन्य समान टीम ने जब्त कर लिया। टिकट दलाल के पास से कुल 30 हजार 520 रुपये कीमत के 21 ई-टिकट बरामद हुए। विभाग के इस कार्रवाई से ई-टिकटिंग का अवैध कारोबार कर रहे लोगों में हड़कंप सरीखा माहौल रहा।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार दिलौरी बाजार में ही कंप्यूटर सेंटर खोले हुए हैं। जहां से ऑनलाइन कार्य किए जाते हैं। वह ई-टिकटिंग का धंधा भी करता है। शुक्रवार को क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच के प्रभारी अभय अपने स्टाफ व रेलवे सुरक्षा बल आजमगढ़ के साथ धर्मेंद्र की दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उसके कंप्यूटर से प्रतिबंधित साफ्टवेयर से ई-टिकट निकलना पाया गया है। टीम उसे अपने साथ पोस्ट पर लेकर आई। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले सात माह से यह कार्य कर रहा है। आरपीएफ थाना के दारोगा व प्रभारी अमित यादव ने बताया कि टीम ने छापेमारी के दौरान इसके पास से दिल्ली, मुंबई समेत अन्य महानगरों के कुल 21 ई-टिकट बरामद किए। जिसमें सात टिकटों पर यात्रा पूर्ण हो चुकी है और 14 टिकटों पर अभी यात्रा बाकी है। इसके साथ ही कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed