फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Churning on opening of degree college in Inter, Mandal district

जिले में इंटर, मंडल में डिग्री काॅलेज खोलने पर मंथन

Wed, 10 May 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 10 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Churning on opening of degree college in Inter, Mandal district
जिले में इंटर, मंडल में डिग्री काॅलेज खोलने पर मंथन
विकलांग जनकल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों    को दिया।
विज्ञापन


बैठक में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा हाथ पैर से स्वस्थ लोगों को पांच सौ रुपये और विकलांगों को तीन सौ रुपये पेंशन दी जाती थी। जिसे प्रदेश सरकार ने बढ़ाकर पांच सौ कर दिया है। दिव्यांगों के लिए हर जिले में इंटर कालेज और कमिश्नरी में डिग्री कालेज खोलने के लिए सरकार विचार कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकलांग जनकल्याण का नाम बदलकर दिव्यांग जनसशक्तिकरण विभाग किया जा रहा है। इसे बदलने की संस्तुति मुख्यमंत्री द्वारा दे दी गई है। जिस तरह किसानों के कर्ज माफ किए गए थे, उसी तरह दिव्यांगों के भी कर्ज माफ किए जाएंगे। प्रदेश में 6821 दिव्यांगों ने दूकान के नाम पर लोन लिया था। इसमें से 3 करोड़ 88 लाख रुपया बाकी है। जबकि दिव्यांगजनों ने लोन का एक करोड़ 60 लाख रुपया जमा भी कर दिया है। इनकी कर्ज माफी के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर पिछड़ी जाति के बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सरकार के द्वारा जो फार्म भराए गए थे, उनमें से 96 हजार ऐसे बच्चे हैं जो छात्रवृत्ति की पात्रता में हैं, इसके बाद भी उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिली। सरकार बजट बढ़ाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की तरह इन्हें भी छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed