फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chills increased due to cold winds, sunshine also neutralized

सर्द हवाओं से बढ़ाई ठिठुरन, धूप भी बेअसर

Sun, 06 Feb 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chills increased due to cold winds, sunshine also neutralized
दो दिन पूर्व शुक्रवार की रात हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार की शाम का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज सर्द हवाएं चलने से लोग ठिठुर गए। कोहरे के कारण दोपहर तक धूप नहीं हुई। बाद में धूप निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हुई झमाझम बारिश ने फिर ठंड बढ़ गई है। रविवार को दिनभर छाए कोहरे और तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के चलते पूरा दिन गलन बनी रही। सुबह के समय गलन भरी सर्दी में लोग अपने काम पर जाते दिखाई दिए। सुबह आठ से नौ बजे तक और शाम ढलते ही ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखाई दिए। शाम सात बजते-बजते शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि पूरे दिन सूरज की किरणें भी गलन भरी हवाओं के प्रभाव को कम नहीं कर पाईं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग और छोटे बच्चों को हो रही है। लोग सुबह और शाम को सर्दी के चलते घरों में दुबकने के लिए विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed