{"_id":"585434bc4f1c1b676f64cf33","slug":"chill-chill-winds-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने बढ़ा दी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने बढ़ा दी ठिठुरन
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह घने कोहरे से ढंका रहा जिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विगत कई दिनों से जनपद में कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के साथ सर्द हवा चलने से गलन इतनी ज्यादा है कि सुबह और शाम के समय घरों से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। घने कोहरे के बीच निकल रही धूप लोगों को दिन में राहत पहुंचाने का काम कर रही है लेकिन शाम होते ही गलन फिर बढ़ जा रही है।
कई दिनों से जनपद को अपने आगोश में लेने वाले कोहरे से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शाम होते ही कोहरा जनपद को अपने आगोश में लेना शुरू कर दे रहा है। रात 10 बजते-बजते कोहरा पूरे जनपद को अपने आगोश में ले लेता है। शाम होते ही गलन बढ़ जाती है। कोहरे और गलन के कारण बाजारों में जल्द ही सन्नाटा पसर जा रहा है। हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर शरीर को गर्म करते हुए देखे जा रहे हैं। जल्दी से जल्दी लोग बिस्तर में घुस जा रहे हैं। जिसके कारण गांवों में जल्दी ही सन्नाटा पसर जा रहा है। गुरुवार की भांति शुक्रवार की सुबह को भी जनपद घने कोहरे में ढ़का हुआ था। कोहरा इतना ज्यादा घना था कि वाहन अपनी हेडलाइट जलाकर चलने को विवश हुए।
नगरपालिका द्वारा जलवाए गए कई अलावों पर लोगों की भीड़ जमा थी। सुबह के समय जिन लोगों को कोई काम नहीं था उन लोगों ने घरों में दुबकने में ही भलाई समझी। सुबह 10 बजे के आसपास कोहरा छंटा । सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ी। घने कोहरे और गलन के बीच उन्हें ठिठुरते हुए विद्यालय जाना पड़ा। वहीं कोलघाट स्थित पंकज शिक्षा निकेतन स्कूल के परिसर में 18 दिसंबर को प्रात: नौ बजे से 11 बजे तक गर्म कपड़ों का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र यादव ने दी। कहा कि सभी बच्चे समय से उपथित हो।