फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chill chill winds extended

सर्द हवाओं ने बढ़ा दी ठिठुरन

Sat, 17 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chill chill winds extended
शुक्रवार की सुबह घने कोहरे से ढंका रहा जिला।

विज्ञापन
विगत कई दिनों से जनपद में कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के साथ सर्द हवा चलने से गलन इतनी ज्यादा है कि सुबह और शाम के समय घरों से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। घने कोहरे के बीच निकल रही धूप लोगों को दिन में राहत पहुंचाने का काम कर रही है लेकिन शाम होते ही गलन फिर बढ़ जा रही है।
  कई दिनों से जनपद को अपने आगोश में लेने वाले कोहरे से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शाम होते ही कोहरा जनपद को अपने आगोश में लेना शुरू कर दे रहा है। रात 10 बजते-बजते कोहरा पूरे जनपद को अपने आगोश में ले लेता है। शाम होते ही गलन बढ़ जाती है। कोहरे और गलन के कारण बाजारों में जल्द ही सन्नाटा पसर जा रहा है। हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर शरीर को गर्म करते हुए देखे जा रहे हैं। जल्दी से जल्दी लोग बिस्तर में घुस जा रहे हैं। जिसके कारण गांवों में जल्दी ही सन्नाटा पसर जा रहा है। गुरुवार की भांति शुक्रवार की सुबह को भी जनपद घने कोहरे में ढ़का हुआ था। कोहरा इतना ज्यादा घना था कि वाहन अपनी हेडलाइट जलाकर चलने को विवश हुए।
विज्ञापन


   नगरपालिका द्वारा जलवाए गए कई अलावों पर लोगों की भीड़ जमा थी। सुबह के समय जिन लोगों को कोई काम नहीं था उन लोगों ने घरों में दुबकने में ही भलाई समझी। सुबह 10 बजे के आसपास कोहरा छंटा ।  सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी  पड़ी। घने कोहरे और गलन के बीच उन्हें ठिठुरते हुए विद्यालय जाना पड़ा। वहीं कोलघाट स्थित   पंकज शिक्षा निकेतन स्कूल के परिसर में 18 दिसंबर को प्रात: नौ बजे से 11 बजे तक गर्म कपड़ों का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र यादव ने दी। कहा कि सभी बच्चे समय से उपथित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed