फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children will be enrolled in government schools without TC and certificate

बिना टीसी व प्रमाण पत्र के सरकारी विद्यालयों में होगा बच्चों का नामांकन

Tue, 21 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Children will be enrolled in government schools without TC and certificate
आजमगढ़। कोरोना महामारी के दौरान घोषित लाक डाउन के बीच काफी संख्या में प्रवासी श्रमिक दूसरे प्रांतों व जनपदों से अपने घरों को लौटे हैं। बहुत से लोग अब दोबारा वहां नहीं जाना चाहते। ऐसे में उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों का टीसी आदि पुराने विद्यालय से नहीं लिया है। इसे देखते हुए सरकार ने ऐसे बच्चों का सरकारी विद्यालयों में बिना किसी टीसी या प्रमाणपत्र के ही नामांकन करने का निर्देश जारी किया है। जिससे अभिभावकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रवेश के समय दो सूचियां तैयार की जाएंगी। आने वाले प्रवासी (यानी इन माइग्रेशन) व जाने वाले प्रवासी (आउट माइग्रेशन) के बच्चों की सूची अलग-अलग बनाई जाए। जो बच्चे गांव छोड़ कर चले गए हैं उनके नाम रजिस्टर से न काटे जाएं। उनकी सूची अलग बनाई जाए। बाहर से जो परिवार गांव आए हैं उनके बच्चों को प्रवेश देने के लिए किसी भी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया जाए। इसका प्रचार प्रसार किया जाए। इन सभी बच्चों को किताबें, जूते-मोजे, मिड डे मील आदि योजनाओं का लाभ दिया जाए। सरकारी प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed