फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children were given anti-polio medicine at 2402 booths in the district

जिले के 2402 बूथों पर नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा

Sun, 19 Jan 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Children were given anti-polio medicine at 2402 booths in the district
आजमगढ़। डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा रविवार को जिला महिला अस्पताल में लगभग एक दर्जन नवजात शिशुओं को पोलियो रोधी दवा पिलाकर पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके बाद जनपद में बनाए गए 2402 बूथों पर नौनिहालों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 19 जनवरी से 24 जनवरी तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत आंगनवाड़ी व आशा आदि द्वारा डोर टू डोर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 0 से 5 वर्ष तक के 6,69,838 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारियों से कहा कि किसी भी दशा में बूथ समय से पहले बंद नहीं होना चाहिए और जो क्षेत्र ज्यादा संवेदनशील हैं, जहां लोग बच्चों को कम दवा पिला रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान दें। पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो जनमानस की स्वास्थ्य, सुरक्षा और देश के विकास से जुड़ा है। यह कार्यक्रम किसी एक विभाग का न होकर पूरे देशवासियों का कार्यक्रम है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में 2402 बूथ बनाए गए हैं, घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1187 टीमें, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशनों पर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने के लिए 46 ट्रांजिट टीम, ईट भट्ठों से लेकर घुमंतु जाति को पोलियो रोधी दवा पिलाने के लिए 31 मोबाइल टीम लगाई गई है। इस मौके पर सीएमओ डा. एके मिश्र, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. अमिता अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय, पूनम शुक्ला यूएनडीपी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed