{"_id":"628682dc99d67f5d783a1639","slug":"children-of-council-schools-will-see-the-work-of-government-offices-azamgarh-news-vns654435240","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों के बच्चे देखेंगे सरकारी कार्यालयों का कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों के बच्चे देखेंगे सरकारी कार्यालयों का कामकाज
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब सरकारी कार्यालयों में होने वाले कामकाज के बारे में जानकारी दी जाएगी। जल्द ही एक्सपोजर विजिट (शैक्षिक भ्रमण) के जरिए विद्यार्थियों को ज्ञान दिया जाएगा। शासन ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा।
सरकार की मंशा है कि बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को बेहतर ज्ञान मिल सके। इसके साथ ही किताबी ज्ञान के साथ-साथ अन्य शैक्षिक गतविधियों की जानकारी विद्यार्थियों को मिल सके। इसके लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे है। ताकि विद्यार्थियों का बौधिक विकास हो सके। एक्सपोजर विजिट के जरिए विद्यार्थियों को सरकारी कार्यालयों का भ्रमण कराना होगा।
छात्र-छात्राओं को मिलेगी जानकारी
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा विद्यालयों के हेडमास्टर व वार्डन अपने-अपने विद्यालयों के बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराएंगे। विद्यालय के निकट स्थित स्थानीय बैंक, निकट पुलिस थाना, पोस्ट ऑफिस, रेलवे स्टेशन, ब्लॉक आफिस बीएसए आफिस, जिलाधिकारी कार्यालय, ऐतिहासिक स्थल, स्टेडियम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल का भ्रमण कर बालक व बालिकाओं को उनके तौर तरीकों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
एक्सपोजर विजिट के दौरान सरकारी कार्यालयों में होने वाले कामकाज के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जानी है। इसके लिए शासन की ओर से निर्देश प्राप्त हो गए है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशों की जानकारी दी गई है।
अतुल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़।