फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children dressed as Radha-Krishna enchanted

राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मनमोहा

Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Children dressed as Radha-Krishna enchanted
शहर के करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में मनाई गई जनमाष्टमी, नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सबसे पहले श्रीकृष्ण का जन्म दिवस मनाया गया। उसके बाद श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर बच्चों ने प्रस्तुति दी। श्रीकृष्ण की झांकियां पेश की गई। बाल विद्यार्थी श्रीकृष्ण, सुदामा और राधा की वेशभूषा में नजर आए। राधा-कृष्ण के वेष में बच्चों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

जीडी ग्लोबल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का श्रीगणेश विद्यालय के प्रबंधक गौरव अग्रवाल, निदेशिका श्रीमती स्वाती अग्रवाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विधान तिवारी, उपप्रधानाचार्य श्रीमती मधु पाठक ने श्रीराधा-कृष्ण पूजन कर किया। इसके बाद विद्यालय के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपनी आकर्षक और मनमोहक छवि में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने ‘छोटी छोटी गइया छोटे छोटे ग्वाल’ मधुर भजन प्रस्तुत किया। विद्यालय की छोटी-छोटी बच्चियों ने ‘मीठे रस से भरियो जी राधा रानी लागे’ नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा चार की छात्रा कृष्णा अग्रवाल ने गिटार पर अपनी मधुर तान छेड़ते हुए सभी श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। ‘ओ कान्हा! अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान’ पर विद्यालय के बच्चों ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका विभा तिवारी, पिंकी सिंह सहित सभी अध्यापक और कर्मचारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed