{"_id":"5eb43b338ebc3e90941e4a90","slug":"child-dies-due-to-falling-of-electric-wire-azamgarh-news-vns523822661","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार टूटकर गिरने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार टूटकर गिरने से बालक की मौत
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाने के बेलईसा नीवीं गांव में बृहस्पतिवार की सुबह विद्युत तार टूटकर एक बालक के ऊपर गिर गया और करंट से उसकी मौत हो गई। सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, न ही प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर ने ही इलाज किया। परिवार के लोग ठेले पर लादकर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी।
बालक शमशुल 12 पुत्र सलीम बृहस्पतिवार को दिन में करीब दस बजे घर के पास खेल रहा था। इस दौरान विद्युत तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया और करंट लगने से वह झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को सूचना दी लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऐसे में परिवार के लोग उसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले गए लेकिन यहां डॉक्टर ने इलाज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग बालक को ठेले पर लादकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि गांव में विद्युत तार जर्जर होकर लटक रहा था। कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई लेकिन उन्होंने तार टाइट नहीं किया। लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की मांग की है।