फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chief sugarcane officials will themselves conduct investigation of raw copy

कच्ची नकल की मुख्य गन्ना अधिकारी स्वयं कराएंगे जांच

Thu, 08 Oct 2020 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Chief sugarcane officials will themselves conduct investigation of raw copy
सठियांव मिल में आयोजित मेले में उपस्थित गन्ना किसान। - फोटो : AZAMGARH
सठियांव। दी किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड सठियांव परिसर में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले का गुरुवार को समापन हो गया। सट्टा पर्ची को लेकर आयोजित तीन दिवसीय मेले में कुल 44 आपत्तियां आई। वहीं कच्ची नकल के प्रकरण की मुख्य गन्ना अधिकारी ने स्वयं जांच कराने का आश्वासन देकर प्रकरण का पटाक्षेप कराया।
विज्ञापन

मिल गेट परिक्षेत्र में गन्ना किसानों के खतौनी की मुख्य गन्ना अधिकारी विनय प्रताप स्वयं जांच कराएंगे। मेले में मौजूद किसानों की समस्याओं और उनके आक्रोश को देखते हुए गन्ना विभाग को यह निर्णय लेना पड़ा। मिल गेट परिक्षेत्र में सरदारपुर, कादीपुर, काशीपुर, देवरिया, असोना, भगवानपुर, गजहड़ा सहित दो दर्जन से अधिक गांव चकबंदी प्रक्रिया में चल रहे हैं। गन्ना विभाग वाले कंप्यूटरीकृत खतौनी की नकल मांग रहे हैं न होने पर पक्की नकल चाहिए। पक्की नकल के लिए किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। जिसका विरोध पिछले कई दिनों से चल रहा था। गुरुवार को मेले में पहुंचे मुख्य गन्ना अधिकारी विनय प्रताप ने कहा कि अब पक्की नकल के नाम पर किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। ग्रामवार गन्ना किसानों को सूचना दी जाएगी। सभी किसान चकबंदी आफिस पहुंचेंगे मैं जिला गन्ना अधिकारी के साथ खतौनी की तसदीक़ कराऊंगा। इस मौके पर दिनेश कुमार, रामनाथ गोदापुर, जयप्रकाश कस्बा सराय, लालचंद, नरांव के केदार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed