फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chief Minister will come today, will address the election meeting

Azamgarh News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Wed, 03 May 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come today, will address the election meeting
भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके द्वारा नगर के एसकेपी इंटर कालेज में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पार्टी पदाधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसकेपी इंटर कालेज में एक तरफ हेलीपैड का निर्माण किया गया है। उसके पास में ही मंच तैयार किया गया है। सामने की ओर से लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार और आईजी अखिलेश कुमार मातहतों संग कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने एसकेपी इंटर कालेज में जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि तीन मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एसकेपी इंटर कालेज मैदान में 10 बजे ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। निकाय चुनाव में हम अपनी सरकार के किये गये विकास कार्यों और सुशासन को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और जनता का भरपूर समर्थन हमें मिल रहा है। निकाय चुनाव में हमें ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, योगेन्द्र राय, शकुन्तला चौहान, जयनाथ सिंह, सतेन्द्र राय, अरविन्द जायसवाल, मंजू सरोज, प्रेम प्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, अवनीश मिश्रा, डा. अशोक सिंह, विनोद उपाध्याय, पंकज सिंह कौशिक, सूरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000000000
एक घंटे तक जिले में रहेंगे मुख्यमंत्री
आजमगढ़। जिले में 16 नगर निकायों के लिए 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एसकेपी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री इससे पूर्व संतकबीर नगर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां खलीलाबाद में जनसभा को संबोधित करने के बाद 11:55 बजे उनका हेलीकॉप्टर आजमगढ़ के लिए रवाना होगा। जो एसकेपी इंटर कालेज में बने हेलीपैड पर 12.25 बजे पहुंचेगा। जहां से वह पांच मिनट में 12:30 बजे मंच पर पहुंचेंगे। जहां वह 1:15 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। 1.25 बजे उनका हेलीकाप्टर मऊ के लिए रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------


एडीजी जोन ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
बाहरी जिलों से आई पुलिस फोर्स को पुलिस लाइन में ब्रीफ किया
फोटो संख्या.... 40, 41
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार जिले में आएंगे। उनकी सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला पुलिस के साथ ही बाहर से भी फोर्स सीएम की सुरक्षा में पहुंच गई है। एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार ने पुलिस लाइन में मंगलवार को फोर्स को ब्रीफ किया। इसके बाद एडीजी जोन ने कार्यक्रम स्थल पर भी पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर के श्री कृष्ण पाठशाला इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमे ने पुख्ता रणनीति तैयार की है। जिला पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में बाहर से भी पुलिस फोर्स मंगाई गई है। मंगलवार को एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार जिले में पहुंचे और सीएम की सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति की समीक्षा की। बाहर से आयी फोर्स को पुलिस लाइन में ब्रीफ किया। इसके बाद एडीजी ने जनपदीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आईजी अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य के अलावा एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एएसपी ग्रामीण अरूण दीक्षित, एएसपी यातायात संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed