फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chief Minister set a time line to complete the works

मुख्यमंत्री ने कार्यों को पूरा करने के लिए निर्धारित की टाइम लाइन

Tue, 09 Feb 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister set a time line to complete the works
आजमगढ़ के मुजरापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और विकास कार्यों की समीक्षा करते मुख्यमंत्री योग? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीडा की ओर से हो रहा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे निर्माण कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। पैकेज छह व सात के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि चल रहे कार्य की अलग-अलग टीमें लगाकर मानीटरिंग कराएं। मुख्य एक्सप्रेसवे हर हाल में 31 मार्च तक पूर्ण हो जाए। स्ट्रक्चर में सेतु, अंडरपास, फ्लाईओवर, माइनर ब्रिज आदि पर मैनपॉवर बढ़ाकर कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। सिविल वर्क में भी दोगुना मैनपॉवर बढ़ाएं। साइनेज आदि लगाने के लिए स्थलों का चिन्हांकन टीमें लगाकर पहले से ही कर लें। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की समीक्षा में निर्देशित किया कि जो भी समस्यायें हैं, उसका तत्परता से निराकरण करें। तमसा नदी पर निर्माणाधीन सेतु की प्रगति का निरीक्षण भी किया। सेतु के लिए जो स्लैब बनाए जा रहे हैं, उसे 25 मार्च तक, फ्लाईओवर 10 मार्च और माइनर ब्रिज 25 फरवरी तक हर हालत में पूर्ण करने को कहा। इस मौके पर यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी, कमिश्नर विजय विश्वास पन्त, डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे, डीएम राजेश कुमार, डीएम मऊ अमित सिंह बंसल, एसपी आजमगढ़ सुधीर सिंह, मऊ घुले सुशील चन्द्रभान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed