फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chief minister,s specipal officer check health facilities

सीएम के दूत ने देखीं स्वास्थ्य सुविधाएं

Tue, 08 Sep 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 08 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chief minister,s specipal officer check health facilities

विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विशेषाधिकारी एवं सलाहकार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. विकास शेट्टी ने सोमवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बात कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल स्टाफ में अफरातफरी का माहौल रहा।
सोमवार को सवा दस बजे के करीब डा. विकास शेट्टी अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। उनके आने की सूचना से स्वास्थ्य कर्मियों में अफरातफरी मच गई। इधर उधर घूम रहे लोग अपने टेबुल पर पहुंच गए। निरीक्षण की शुरूआत डा. शेट्टी ने पर्ची काउंटर से की इसके बाद वे एक-एक वार्ड में गए और मरीजों से दवा, भोजन आदि मिलने के बारे में जानकारी ली, कुछ लोगों ने दलालों के सक्रिय होने की शिकायत की। उन्होंने उन लोगों से लिखित शिकायत ली। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को वार्डों की कमियों को दूर करने को कहा। अस्पताल की जाम सीवर लाइन और सीएमओ कार्यालय के बाहर बने बड़े गड्ढे की फोटो भी खींची तो अधिकारियों की सांस टंग गई। मौके पर मौजूद सीएमएस ने बताया कि सीवर की सफाई के लिए गन्ना आयुक्त और जिलाधिकारी भी नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी को निर्देशित कर चुके हैं लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई । इमरजेंसी वार्ड के इंजेक्शन किट में आइस नहीं होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद उन्होंने सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक की। कहा कि सीएमएस चिकित्सकों केे निर्देशित करें कि जिस मरीज का इलाज यहां संभव न हो उसे तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर करें। बैठक के बाद डा. शेट्टी जिला महिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन पूर्व में सूचना मिल जाने से अस्पताल की व्यवस्था चुस्त-दुरस्त नजर आई। जिन वार्डों में पंखे नहीं थे। वहां बाहर से पंखे मंगाकर लगवा दिए गए। यहां भी सीवरलाइन जाम की शिकायत पर उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. काली प्रसाद सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. वीआर सिंह, नेत्र सर्जन डा. ओमप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. अमिता अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed