फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chhath puja 2022 two including minor boy died due to drowning in Azamgarh

छठ के दिन ही छिन गए मां के लाल: आजमगढ़ में डूबने से किशोर समेत दो की मौत, तीन की बाल-बाल बची जान

Mon, 31 Oct 2022 02:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Oct 2022 02:03 PM IST
सार

आजमगढ़ के दो अलग-अलग क्षेत्रों में डूबने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों अपने परिजनों संग छठ पर्व मनाने घाट पर गए थे। 

विज्ञापन
Chhath puja 2022 two including minor boy died due to drowning in Azamgarh
सरयू नदी में डूबने से किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ में लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर सोमवार सुबह दो घरों के चिराग बुझ गए। छठ त्योहार की खुशियां मना रहे परिजनों का अब रो-रोकर बुरा हाल है। अलग- अलग हादसे में डूबने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य को बचा लिया गया।

विज्ञापन


पहली घटना रानी की सराय थाना क्षेत्र की है। तमौली गांव निवासी राहुल (20) पुत्र हेमंत यादव की मां छठ का व्रत रखी थी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूरा परिवार गांव स्थित तालाब पर गया था। सुबह लगभग पांच बजे राहुल तालाब में नहाने के लिए उतरा। अचानक वह गहरे पानी में समा गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन असफल रहे।
विज्ञापन


परिजनों के चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। सुबह आठ बजे के लगभग राहुल का शव पोखरे से बरामद किया। घाट पर मौजूद परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। उसकी मां बेसुध हो गई। राहुल के एक भाई और एक बहन बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी सरयू नदी में डूबा किशोर

Chhath puja 2022 two including minor boy died due to drowning in Azamgarh
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

दूसरी घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र में छोटी सरयू नदी के किनारे हुई। भरसानी गांव के लोग छठ पूजा मनाने के लिए छोटी सरयू नदी तट पर गए हुए थे। इसी दौरान चार किशोर सुबह पांच बजे के लगभग नदी में नहाने उतर गए। चारों किशोरों में शामिल सत्यम यादव (16) नदी में डूबने लगा। साथ नहा रहे अनिकेत, अभिषेक व एक अन्य किशोर भी उसे बचाने की कोशिश में डूबने लगे।

शोर सुनकर घाट पर मौजूद कुछ युवक नदी में कूदे लेकिन तब तक सत्यम गहरे पानी में समा चुका था। बाकी तीन किशोरों को ग्रामीणों ने बचा लिया। लगभग दो घंटे बाद सत्यम का शव नदी से निकाला गया। सत्यम की चाची छठ व्रती थी। पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। उनके करुण क्रंदन देख हर आंख नम हो गई।

चंदौली में नहर पर बना पुल अचानक टूटा

Chhath puja 2022 two including minor boy died due to drowning in Azamgarh
नहर पर बना पुल अचानक टूटा - फोटो : अमर उजाला

चंदौली के सरैया गांव के पास कर्मनाशा नदी से निकली नहर पर बना पुल सोमवार सुबह अचानक टूट गया। हादसे में छठ पूजा देखने आए 12 से अधिक लोग नहर में गिर गए। ग्रामीणों की सक्रियता से सभी को बाहर निकाल लिया गया। नहर में पानी कम होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। नहर में गिरने के कारण कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। 
पढ़ें: छठ घाट पर दीपक जलाने गया 12वीं का छात्र तालाब में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed