{"_id":"635f57151dfacb2bc1269c49","slug":"death-of-young-man-due-to-drowning-who-went-to-light-lamp-at-chhath-ghat-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: छठ घाट पर दीपक जलाने गया 12वीं का छात्र तालाब में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: छठ घाट पर दीपक जलाने गया 12वीं का छात्र तालाब में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 31 Oct 2022 10:33 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:33 AM IST
सार
जौनपुर में सोमवार सुबह छठ घाट पर दीपक जलाने गए 12वीं के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दीपक जलाने से पहले वह तालाब में स्नान करने के लिए उतरा था।
विज्ञापन
12वीं का छात्र मान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के बछुआर गांव में सोमवार सुबह तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह छठ घाट दीपक जलाने के लिए गया था। घटना से मेला क्षेत्र गमगीन हो उठा। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव निवासी नन्हे का पुत्र मान सिंह (17) परिजनों के साथ छठ घाट पर दीपक जलाने के लिए तालाब पर गया था।
विज्ञापन
इस दौरान तालाब में नहाने के लिए उतरा और गहरे पानी में समा गया। कुछ देर बाद मानसिंह का पता न लगने से लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब से मान सिंह को परिजनों और मौजूद लोगों ने आनन-फानन तालाब से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मान सिंह सिंगरामऊ इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र का था। युवक की मौत को लेकर गांव में मातम फैल गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन