फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chehallum procession took out with Akidat

शहीदाने कर्बला का जिक्र सुन रो पड़े अजादार

Sun, 14 Dec 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़,
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़, Updated Sun, 14 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chehallum procession took out with Akidat
नगर और ग्रामीण इलाकों में चेहल्लुम की पूर्व संध्या में कई स्थानों से
विज्ञापन
अलम, ताबूत के जुलूस निकाले गए।

इस दौरान जहां मजलिसें हुईं और नौहा मातम से शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की गई वहीं अंजुमनों की ओर से फन सिपहगिरी के तहत शस्त्रों के माध्यम से हैरत अंगेज कारनामाें का प्रदर्शन भी किया गया।

या हुसैन की सदाओं से माहौल गमगीन होता रहा।  

कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के चालीस दिन होने पर चेहल्लुम मनाया जाता है।

 रविवार को होने वाले चेहल्लुम की पूर्व संध्या पर शनिवार को मुहल्ला कोट और पहाड़पुर से अखाड़े के जुलूस निकाले गए। अखाड़ा मुहल्ला बाजबहादुर से निकल कर टेढि़या मस्जिद पहुंचा।

 जहां अखाड़े में शामिल लोगों ने शस्त्रों के जरिए कई करतब दिखाए। यहां के बाद अखाड़ा हर्रा की चुंगी, कोट, किला, तकिया होते हुए चौक पहुंचा।

जहां पर अखाड़े के खिलाडि़यों ने लाठी, बल्लम, तलवार, भाला और आग वाली बनेठी का खेल दिखाकर लोगों को चकित कर दिया।

मेजवां संवाददाता के अनुसार, चेहल्लुम की पूर्व संध्या पर शनिवार को फूलपुर स्थित मरहूम सैयद इब्ने हसन के इमामाबाड़े से अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया।

जिसमें रास्ते पर अजादार या हुसैन की सदाएं बुलंद करते चल रहे थे। अंजुमनें नौहा और मातम के जरिए शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश कर रही थीं।

जुलूस मछली मार्केट मुंडियार रोड होते हुए कर्बला पहुंचा। जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस में उलेमा ने जब कर्बला के मंजन बयान किए तो मौजूद अजादार जारो कतार रो पड़े।

मजलिस के दौरान रह-रह कर या हुसैन की दर्द भरी आवाजे बुलंद होती रहीं। अंजुमन मासूमिया और अंजुमन मोहिब्बाने हुसैन समनपुर ने नौहा पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed