फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cheating with woman in Azamgarh stole mangalsutra and earring along cash

Azamgarh News: महिला के साथ उचक्कागिरी, ऑटो में बिठाकर नकदी सहित मंगलसूत्र व झुमका उड़ाया

Fri, 01 Mar 2024 10:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 10:12 PM IST
सार

Azamgarh News: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव की रहने वाली राजकुमारी पत्नी काशी लगभग दो बजे अपने घर से लालगंज मंगलसूत्र ठीक करवाने जा रही थी। मसीरपुर तिराहे लगभग 200 मीटर आगे लालगंज की तरफ उसे दो-तीन व्यक्ति मिले और उनसे कुछ बात की। कुछ ही देर बाद उसे एक ऑटो में बिठा लिया।

विज्ञापन
Cheating with woman in Azamgarh stole mangalsutra and earring along cash
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर तिराहे पर शातिर उच्चकों ने एक महिला से दो मंगलसूत्र, कान का झुमका एवं 1000 नगदी उड़ा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव की रहने वाली राजकुमारी पत्नी काशी लगभग दो बजे अपने घर से लालगंज मंगलसूत्र ठीक करवाने जा रही थी। मसीरपुर तिराहे लगभग 200 मीटर आगे लालगंज की तरफ उसे दो-तीन व्यक्ति मिले और उनसे कुछ बात की। कुछ ही देर बाद उसे एक ऑटो में बिठा लिया। काशी ने बताया कि राजकुमारी ने अपना मंगलसूत्र पहना हुआ था। अपनी बहन के टूट चुके मंगलसूत्र को जुड़वाने के लिए लालगंज जा रही थी।
विज्ञापन


बताया कि राजकुमारी ने कान में झुमका भी पहना था और एक हजार नगद भी अपने पास रखी थी। उचक्कों ने दो मंगलसूत्र कान का झुमका एवं नकद रुपये कैसे ले लिया, समझ नहीं आ रहा। उच्चके, राजकुमारी को गोसाई की बाजार में छोड़ कर फरार हो गए। किसी प्रकार वह गोसाई की बाजार से शाम लगभग साढ़े छह बजे घर पहुंची और परिजनों से आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने 100 और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर चौकी प्रभारी पल्हना, लालगंज आदि पहुंचे और जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed