फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cheating of Rs 2.10 lakh in the name of doubling the money

Azamgarh News: पैसा दूना करने के नाम पर लगाया 2.10 लाख की चपत

Thu, 15 Feb 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 2.10 lakh in the name of doubling the money
रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को चार साल में पैसा दूनाकर देने का लालच देकर महराजगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक ने 2.10 लाख का चूना लगा दिया। अब दूना छोड़ मूल धन वापस मांगने पर भी उसे जानमाल की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने नामजद मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रौनापार के सेठाकोली गांव निवासी रामकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ननिहाल महराजगंज के मोलनापुर में है। जहां वह अक्सर ही आता-जाता रहता है। इसी दौरान महराजगंज के जलालपुर निवासी बृजभान यादव से उसकी मुलाकात हुई। बातचीत होने लगी तो नजदीकियां भी बढ़ गई। इसके बाद उसने कहा कि मेरे पैसा जमा करो चार साल में दूना दूंगा। इस पर रामकेश ने बृजभान को कई बार में कुल 2.10 लाख रुपये वर्ष 2019 में दिया। चार साल का समय पूरा होने पर जब वह पैसा मांगने लगा तो पहले वह आज-कल की बात कह टरकाता रहा। बाद में अपनी मोबाइल भी बंद कर लिया। इसके बाद वह बृजभान के घर पहुंचा तो वह और उसका पुत्र उसे धमकाने लगे। जान से मार कर गायब कर देने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बृजभान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed