फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CHC crusher honored for the third time in a row

Azamgarh News: सीएचसी कोल्हूखोर को लगातार तीसरी बार सम्मान

Fri, 05 May 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
CHC crusher honored for the third time in a row
आजमगढ़। जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवार्ड मिला है। इसमें सीएचसी पल्हनी मंडल में पहले व सीएचसी कोल्हूखोर दूसरे स्थान पर है। सीएचसी कोल्हूखोर को लगातार तीसरी बार यह सम्मान मिला है। इसके अलावा सीएचसी तहबरपुर, बिलरियागंज व लालगंज भी इस अवार्ड से सम्मानित हुए हैं। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित होने वाले अस्पतालों की सूची में जिले के पांच स्वास्थ्य केंद्रों ने स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया गया है। सीएचसी पल्हनी जहां मंडल में दूसरे स्थान पर आया है तो वहीं सीएचसी जहानागंज को लगातार तीसरी बार यह पुरस्कार मिला है। जिससे स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों में प्रसन्नता व्याप्त है। सीएचसी प्रभारी कोल्हूखोर डॉ. धनंजय पांडेय ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड के लिए स्वास्थ्य केंद्रों का चयन आंतरिक, सहकर्मी व बाहरी मूल्यांकन के आधार पर तीन चरणों में किया गया। प्रत्येक चरण का मूल्यांकन जिला व प्रदेश स्तरीय टीम ने निरीक्षण कर किया था। जिले की टीम द्वारा जिस अस्पताल को 70 से अधिक अंक दिया गया था, उसका निरीक्षण राज्यस्तरीय टीम करती है। जिसमें स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, समर्थन व स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। चयनित अस्पतालों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलता है। इस बार जिले में पल्हनी, कोल्हूखोर, लालगंज, तहबरपुर व बिलरियागंज को कायाकल्प के तहत सम्मान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed