फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Charges framed against six people including MLA Ramakant Yadav

Azamgarh News: विधायक रमाकांत यादव समेत छह लोगों पर आरोप तय

Fri, 14 Jul 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against six people including MLA Ramakant Yadav
सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की बृहस्पतिवार को तीन मामलों में न्यायालय में फतेहगढ़ जेल से वीडियाे कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। कोर्ट ने एक मामले में 17 और दो अन्य में 18 और 20 जुलाई सुनवाई की तारीख तय की है। कोर्ट ने रमाकांत यादव समेत छह लोगों पर आरोप तय किए। रमाकांत यादव की पेशी बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा के समक्ष वीसी से हुई। चुनाव के दौरान जहानागंज थाना क्षेत्र के चकवल में ईवीएम के लिए छीनाझपटी किए जाने के मामले में गवाह के न आने पर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 18 जुलाई तय की है। थानाक्षेत्र पवई में चक्का जाम किए जाने के मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई निर्धारित की। अदालत में रमाकांत यादव समेत छह लोगों पर आरोप तय किए गए। आरोप है कि चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने के बाद भी रमाकांत सभा कर रहे थे, जो आचार संहिता का उल्लंघन था। इस मामले में अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 20 जुलाई तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed