फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chaos due to fighting in madarsa

मारपीट के चलते मदरसे पर मचा हड़कंप

Tue, 06 Aug 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chaos due to fighting in madarsa
मुबारकपुर के नेवादा स्थित मदरसा अरबिया एनुल इस्लाम नेवादा में विवाद को सुनते एसडीएम सदर - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के नेवादा स्थित मदरसा अरबिया एनुल इस्लाम पर मंगलवार को विवाद उत्पन्न हो गया। कुछ ही देर में मारपीट व हंगामे के चलते कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मदरसा परिसर को अपने घेरे में ले लिया।
विज्ञापन

मदरसा में कुछ ही दिन पूर्व नई कमेटी को एसडीएम ने पदभार ग्रहण कराया है। मंगलवार को नई कमेटी व पुरानी कमेटी के बीच पढ़ाई व सीसीटीवी कैमरा लगाये जोन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। छात्रों का आरोप है कि नई कमेटी के लोगों ने छुट्टी करते हुए हमें घर जाने को कहा। जब हम घर जाने से इंकार किये तो हमारे सामान उठा कर फेके जाने लगे। इतना ही नहीं हमारे संग नई कमेटी के लोगों ने मारपीट भी किया। जिससे कई छात्रों को चोट भी आयी है। मदरसा पर हंगामे की सूचना पर मुबारकपुर के साथ ही जहानागंज व अन्य कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मदरसे को अपने घेरे में ले लिया। एसडीएम सदर प्रशांत नायक ने बताया कि मदरसे पर नई कमेटी सीसी टीवी लगवा रही थी, जिसका छात्रों ने विरोध किया। वहीं पुरानी कमेटी के लोग भी मौके पर जुट गये और विवाद को हवा देने लगे। सीओ सदर मो. अकमल ने बताया कि मामला पूरी तरह से शांत हो चुका है। पुलिस को डेढ़ दर्जन भर बाहरी लोग मदरसे में मिले, जिन्हें तत्काल बाहर कर दिया गया। इसके साथ ही दोनो कमेटियों के लोगों को थाने लेकर चली गई। इस मदरसे पर प्रबंधकीय विवाद चल रहा है। 31 जुलाई को सुन्नी वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश के निर्देश पर एसडीएम ने नई कमेटी को चार्ज देते हुए पुरानी कमेटी के ताले को तोड़वा दिया था और नई कमेटी का ताला बंद करा दिया था। एसओ मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि दोनों कमेटियों के लोगों के साथ वार्ता चल रही है। विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed