{"_id":"572a41444f1c1b51795cd6dd","slug":"changed-the-face-of-the-district-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों से बदल गई जिले की सूरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों से बदल गई जिले की सूरत
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, आजमगढ़
Updated Thu, 05 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
हरिऔध कला भवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कई जनसभाओं ने कहा था कि अगर सैफ ई उनका दिल है तो आजमगढ़ उनकी धड़कन। इसको उन्होंने समय-समय पर साबित भी किया, लेकिन जब वर्ष 2014 में सपा मुखिया यहां लोकसभा चुनाव चुनाव लड़ने आए लोगों की उम्मीदें उनसे बढ़ीं और लोगों ने उन्हें अपना सांसद चुन लिया।
सांसद चुने जाने के बाद सठियांव चीनी मिल का शिलान्यास करने पहुंचे सपा मुखिया ने जनपद में अरबों रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने मार्च 2016 में चीनी मिल का लोकार्पण किया। इस मिल के वर्षों से बंद रहने के कारण क्षेत्र के किसान गन्ने की बुआई करना छोड़ चुके थे। वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान जनपद की जनता ने सपा मुखिया से इसे चालू करने की मांग की थी। आज मिल में पहले सत्र की पेराई पूरी हो चुकी है। सांसद के प्रयास से शहर और देहात की कई सड़कों का कायाकल्प हुआ।
सांसद चुुने जाने के बाद सपा मुखिया द्वारा घोषित कई परियोजनाओं में अभी कोटवा स्थित नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कैंपस, कलेक्ट्रेट, हरिऔध कला भवन, मुबारकपुर का विपणन केंद्र, अहरौला का राजकीय महिला महाविद्यालय, अतरौलिया का 100 शैय्यायुक्त अस्पताल, लेदौरा की दुग्ध डेयरी और कई विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण जारी है। इनमें कुछ के इसी वर्ष 2016 में तो कुछ के वर्ष 2017 में पूर्ण होने की संभावना है।
विज्ञापन
सपा मुखिया ने चीनी मिल के लोकार्पण पर 63820.44 लाख रुपये की 34 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इसमें समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर, आवासीय तहसील मार्टीनगंज, राजकीय बालिका इंटर कालेज नंदाव, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेंहनगर प्रमुख हैं।