फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chandpar wins in state level kabaddi competition

प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चांदपार ने मारी बाजी

Sat, 31 Oct 2020 06:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Chandpar wins in state level kabaddi competition
लाटघाट। सगड़ी तहसील के तरौका गांव में आयोजित डे-नाइट प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आदम हास्पिटल चांदपार ने शादाब मेमोरियल बंदी घाट को हराकर जीत ली। आदम हॉस्पिटल चांदपार ने शादाब मेमोरियल बंदी घाट को 23-21 के अंतर से हराया। विजेता टीम को क्रमश: 15000, 10000 और दो-दो हजार नगद पुरस्कार राशि प्रदान किया गया।
विज्ञापन

एक दिवसीय डेनाइट प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल आदम हास्पीटल चांदपार और मऊ की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें चांदपार ने मऊ को 36-18 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल सादाब मेमोरियल बंदी घाट मऊ और आजमगढ़ की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बंदी घाट मऊ ने आजमगढ़ को 17-12 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल में आदम हास्पीटल की टीम ने बाजी मारी। आजमगढ़ और मऊ को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। सुबह पांच बजे पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विजेता टीम को 15 हजार नगद और ट्राफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टीम को 10 हजार नगद और ट्राफी प्रदान की गई। बेस्ट रेडर का पुरस्कार विशाल और बेस्ट कैचर का पुरस्कार नवीन को प्रदान किया गया। ग्राम प्रधान पंकज राय, घोसी चीनी मिल के उपसभापति रौमाश्रय राय, बब्बन राय, एहसान मास्टर, माया राय, श्रीप्रकाश राय आदि ने किया। गांव परशुराम यादव, पीयूष राय, रविंद्र राय, रिंकू राम आदि ने प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष योगदान दिया। इस मौके पर श्री प्रकाश राय, कृपाशंकर, रविंदर यादव, मोती यादव सहित आधा दर्जन पूर्व कबड्डी खिलाड़ियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed