फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chandeliers , lamps and glossed city

झालरों, दीपों से जगमगाया नगर

Wed, 11 Nov 2015 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 11 Nov 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
Chandeliers , lamps and glossed city
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को ज्योति का पर्व दीपावाली श्रद्घा और उल्लास के साथ मनाई गई। शाम ढलते ही पूरा शहर झालरों और दीपों की रोशनी से नहा उठा।
विज्ञापन


आतिशबाजी के बीच घर-घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर देर रात तक लक्ष्मी-गणेश का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया। शाम से शुरू हुआ पटाखों का शोर पूरी रात चलता रहा।
विज्ञापन


दीपावली पर लोगों द्वारा एक सप्ताह पूर्व से ही मकानों के रंग-रोगन की तैयारी शुरू कर दी गई थी। बुधवार की सुबह लोगों ने दोबारा घर सफाई की गई। लक्ष्मी, गणेश की पूजा के लिए मूर्तियों की खरीददारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकानों को जगमगाने के लिए चाइनीज झालरों की खरीददारी के अलावा परंपरा का निर्वाह करने के लिए मिट्टी के दीप भी खरीदे गए। नगर के डीएवी कालेज परिसर में आतिशबाजी के लिए पटाखों लिए होड़ मची रही।

सूर्यास्त होते ही हर घर में लक्ष्मी, गणेश के पूजन का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। सबसे पहले देव स्थानों पर श्रद्घा के दीप जलाए गए। इसके बाद घरों में जगह-जगह खुशियों के दीप जलाए।

लोगों ने मकानों को चायनिज झालर, चायनीज मोमबत्ती से जगमगा रखा था। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी धूम-धाम से दिवाली मनाई गई। दिन ढ़लते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा।


 व्यापारियों ने लक्ष्मी, गणेश की पूजा कर दुकानों पर दीप जलाए। दुकानों को फूल-मालाओं से सजाया गया था। पूजन अर्चन कर लोगों में प्रसाद के रूप में लड्डू बांट।

सुबह से ही छिट पुट हो रही आतिशबाजी शाम होते ही जोर पकड़ ली थी। कभी पटाखों की आवाज धीमी होती तो कभी इतनी तेज लगता जैसे कान के पर्दे फट जाएंगे।

बच्चों में आतिशबाजी को लेकर काफी उत्साह था। देर रात तक फुलझड़ी, चटाई बम, राकेट छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहा।

इधर पूजा पंडालों में भी विधि विधान से लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की गई। जहां दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed