फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Challan deducted for not wearing helmet in car

कार में हेलमेट न पहनने पर कट गया चालान

Thu, 28 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Challan deducted for not wearing helmet in car
आजमगढ़। गुरुवार को जिले में एक ऐसा मामला सामने आया, जो चर्चा का विषय बन गया। यहां एक कार चालक का हेलमेट नहीं पहनने का चालान काट दिया गया।
विज्ञापन

मामला सरायमीर थाना क्षेत्र का है। 26 जुलाई को बस्ती गांव निवासी मुनाफ अहमद पुत्र नसीम अहमद कार से सरायमीर बाजार दवा लेने जा रहा था, इस बीच बस्ती नहर के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस ने मुनाफ को कार रोकने का इशारा किया, मुनाफ कार रोक बाहर निकला, पुलिस ने उसका एक हजार रुपये का चालान काट दिया। उस दौरान मुनाफ वहां से चला गया।

गुरुवार को वह चालान का जुर्माना भरने के लिए जनसेवा केंद्र पर गया तो, जनसेवा केंद्र संचालक ने जब पूरी डिटेल निकाली तो वह अवाक रह गया। डिटेल में हेलमेट न लगाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया दर्शाया गया था। मुनाफ का कहना है कि वह तो कार चला रहा था, उसका हेलमेट में कैसे चालान हो गया। यह वाकया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुनाफ का कहना है कि बस्ती नहर पर जांच हो रही थी। पुलिस ने मेरी भी कार रुकवाई। मैं सीट बेल्ट नहीं लगाया था। बोले चालान होगी मैंने पुलिस से काफी याचना की लेकिन वह नहीं माने और चालान कर दिए। बाद में जब मैं जनसेवा पर चेक किया तो हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में चालान हुआ था। सरायमीर के थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि कार चालक का चालान गलती से हेलमेट में हो गया है तो उसे संशोधित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed