{"_id":"5f621d368ebc3e9aee7ea876","slug":"chairman-got-the-furniture-made-by-cutting-the-tree-azamgarh-news-vns5475690115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत के पेड़ कटवा चेयरमैन ने बनवा लिए घर के फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत के पेड़ कटवा चेयरमैन ने बनवा लिए घर के फर्नीचर
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत जीयनपुर में सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर पंचायत में विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। इसके साथ ही नगर पंचायत से शीशम, सागौन, नीम के पेड़ कटवा घर के फर्नीचर बनवा लिए। हसनपट्टी और अजमतगढ़ रोड पर में पोखरी के पटवा कर अवैध निर्माण करा लिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी ने प्रकरण में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। इसमें डिप्टी कलेक्टर धीरज श्रीवास्तव, तहसीदार सगड़ी वृजेंद्र उपाध्याय, उफ वन क्षेत्राधिकारी राधेश्याम मिश्र को शामिल किया गया है। 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
नगर पंचायत जीयनपुर के सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया गया वर्ष 2017 से अब तक कराए गए कार्यों में चेयरमैन की ओर से कई वित्तीय अनियमितिताएं की गई है। नगर पंचायत की धनराशि से मंदिर निर्माण, हैंडपंप अधिष्ठापन, बिना निविदा के विकास काय4, पुरानी नालियों पर भुगतान, नई बैटरी लगाकर पुराने सौर उर्जा के लाइटों का भुगतान, बिना प्रस्ताव सफाई का ठेका, मनमाने तरीके से एलईडी लाइट के टेंडर, शौचालय निर्माण में अनियमितिता, साफ-सफाई में घपला, बिना बिर्डो की सहमति से रामलीला मंच, चबूतरा, गेट और यूरीनल का निर्माण में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ ही शिकायत की है कि टाउन एरिया कार्यालय में पहले से लगे कीमती पेड़ को कटवाकर इसके अपने काम में प्रयोग कर लिया गया है। हसनपट्टी में ग्राम समाज की पोखरी को पटवा कर उसपर मकान और चहारदिवारी का निर्माण कराने साथ ही अजमतगढ़ रोड पर भी पोखरी पाट ली गई है। और कटरैन डालकर उसे भाड़े पर दिया गया है। जामेतुल बनात नगर में बिलरियागंज रोड पर बने सात रूम को भी धन उगाही कर दे दिया गया है। शिकायत करने वालों में सभासद सुरेश यादव, शीला यादव, सबिता यादव, तवरेज अली, राजकुमार, पूनम देवी, चंद्रप्रकाश, आलमगीर आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने शिकायत पर जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। वहीं चेयरमैन हरिशंकर यादव का कहना है कि ये आरोप रंजिश के तहत लगाए गए हैं। सभी आरोप निराधार है। मैंने कोई पोखरी नहीं पाटी है।