{"_id":"676c883380ecca7ce00ff8f8","slug":"celebrated-the-birth-of-jesus-after-prayer-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-125265-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रार्थना के बाद मनाया यीशु के जन्म का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रार्थना के बाद मनाया यीशु के जन्म का जश्न
विज्ञापन
प्रभु यीशु के जन्मदिन पर ईसाई समुदाय ने बुधवार को एक-दूसरे की क्रिसमस की बधाई दी। नगर के दीवानी क्षेत्र स्थित होली ट्रिनिटी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद चर्च से घरों तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।
क्रिसमस को लेकर बुधवार को इसाई समुदाय में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रभु यीशू के आगमन का जश्न मनाने में इसाई समुदाय पूरे दिन जुटा रहा। सुबह से ही होली ट्रिनिटी चर्च में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था।
प्रार्थना सभा शुरू होने से पहले ही काफी संख्या में लोग चर्च पर जमा हो गए थे। प्रवेश गान, महिमा गान के साथ विधि पूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रभु यीशु के बाल रूप को चरणी में रखकर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर पुरोहितों द्वारा ईसा मसीह के संदेश व बाइबल का पाठ किया गया। प्रार्थना सभा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन
वहीं प्रार्थना सभा के बाद चर्च के गेट को बंद कर दिया गया था। शाम तक बधाई देने और जश्न का सिलसिला जारी रहा।

पवन कुमार

पवन कुमार