फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CBSE Exam : tenth pass only after taking online exam

सीबीएसई बोर्ड : ऑनलाइन परीक्षा देने के बाद ही पास होंगे दसवीं कक्षा

Wed, 12 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
CBSE Exam : tenth pass only after taking online exam
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा परिणाम यूनिट टेस्ट, अर्धवार्षिक परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा में मिले अंक के आधार पर तैयार किया जाएगा। वहीं जिस छात्र ने साल भर कोई परीक्षा नहीं दी है या जिस स्कूल में कोरोना की वजह से परीक्षा नहीं कराई गई। ऐसे छात्रों के लिए स्कूल ऑनलाइन परीक्षा कराएगा।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसके बाद बोर्ड ने स्कूलों के मूल्यांकन नीति जारी किया था। इसके तहत स्कूलों ने मूल्यांकन कमेटियों का गठन कर दिया है। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूलों के स्तर पर गठित परीक्षा समिति की निगरानी में परिणाम तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद कोई छात्र फेल होता है या फिर असंतुष्ट तो परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जा सकता है। जिस छात्र ने साल भर कोई परीक्षा नहीं दी है, ऐसे छात्रों को स्कूल ऑनलाइन परीक्षा कराएगा। यह भी असेसमेंट के अंतर्गत होगी और ऑन रिकॉर्ड होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed