{"_id":"9794e55c041f8d4d228588283645ca47","slug":"cbi-throne-be-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंहासन की हत्या की हो सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहासन की हत्या की हो सीबीआई जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मोतीपुर गांव के प्रधान एवं अधिवक्ता सिंहासन यादव की हत्या की सीबीआई जांच कराने और थाना फूंकने के मामले में निर्दोष फंसाए गए पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को समाप्त कर उन्हें जेल से तत्काल रिहा करने की मांग की। चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। वे रविवार को मोतीपुर में सिहांसन यादव के परिवारवालों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिंहासन यादव की हत्या के पीछे गहरी साजिश है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुलिस निर्दोष लोगों को फंसा रही है। बगैर महिला पुलिस के घरों में घुस कर उपद्रव करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सांसद मुलायम सिंह यहां झांकने तक नहीं आए।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मृत अधिवक्ता के परिवारवालों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। इसके पूर्व रविवार की दोपहर वाजपेयी भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय के साथ महराजगंज कस्बे में पहुंचे और थाना फूंकने के आरोप में गिरफ्तार राजेश जायसवाल और धमेंद्र कुमार के परिवार वालों से मिलने के बाद थाने गए। वहां मौजूद कार्यवाहक प्रभारी वृजेश मौर्य से बेगुनाहों को न परेशान करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
वे सिंहासन यादव के घर भी गए। उनके भाई जयप्रकाश सहित अन्य लोगों को ढांढस बंधाया। मंडल कारागार में निरुद्ध पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे लखनऊ रवाना हो गए। प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा।