{"_id":"cea9dde79553deab7af4d5c40953bdc2","slug":"caught-in-violation-of-ethics-ramakant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे रमाकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे रमाकांत
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव एक और मामले में फंस गए हैं। पवई थाने की पुलिस ने उनपर और उनके 15 समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद रमाकांत यादव को मतदान केंद्र से करीब पांच किलोमीटर दूर रहने का आदेश दिया है। इसके बाद भी रमाकांत शनिवार को समर्थकों और चार गाड़ियों के काफिले के साथ मित्तूपुर से मिल्कीपुर होते हुए पवई बाजार की तरफ जा रहे थे।
जो कि मतदान केंद्र पवई ब्लॉक के नजदीक था। खुलेआम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन और आचार संहिता के नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने की सूचना पर एसओ ने रमाकांत के काफिले को गद्दोपुर गांव के पास रोक दिया। थानाध्यक्ष ने उन्हें हिदायतों को याद दिलाया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने पुलिस की एक न सुनी। एसओ तेजबहादुर सिंह ने बताया कि सांसद रमाकांत यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना और आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन के आरोप के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।