{"_id":"68053ef676f78825970e1b20","slug":"cattle-camped-on-the-roads-fear-of-accident-azamgarh-news-c-20-vns1054-959046-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़कों पर मवेशियों का डेरा, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़कों पर मवेशियों का डेरा, हादसे का डर
विज्ञापन
महाराजगंज। महाराजगंज कस्बे में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा गोशालाओं में निराश्रित पशुओं को समुचित सुविधाओं के साथ रखने के निर्देशों के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। इन पशुओं के कारण जहां किसान अपनी फसलों की बर्बादी से परेशान हैं, वहीं कस्बे की सड़कों पर इनका आधिपत्य राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब बन रहा है।
शुक्रवार को बिलरियागंज रोड पर उप डाकघर के पास आधा दर्जन से अधिक बेसहारा पशुओं ने घंटों तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोग दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं कस्बे में आए दिन देखने को मिलती हैं। नगर पंचायत द्वारा संचालित गोशाला में मात्र छह पशुओं को रखकर खानापूर्ति की जा रही है।
क्षेत्र में इंद्रजीत, सुरेश, चंद्र प्रकाश आदि ने आरोप लगाया कि गोशाला के संरक्षण के नाम पर धन का दुरुपयोग हो रहा है, जबकि कस्बे में घूमने वाले बेसहारा पशुओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
हमारी प्रशासन से मांग है कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गोशाला में रखा जाए।
अधिशासी अधिकारी आशीष राय ने कहा कि हमारे यहां अस्थायी गोशाला बनी है जिसमें 8 से 10 पशु आते हैं बड़ी गोशाला के लिए टेंडर हुआ है। जो पशु घूमते मिलते हैं उन्हें पकड़कर आसपास की गोशाला में भेजा जाता है।