फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Caste dominates vehicle number plates, driving vehicles with impunity

UP: वाहनों की नंबर प्लेट पर जाति की हनक, बेधड़क दौड़ रहीं गाड़ियां; धौंस जमाकर छुड़ाते हैं वाहन

Sat, 27 Sep 2025 11:25 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 27 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Caste dominates vehicle number plates, driving vehicles with impunity
नंबर प्लेटर पर जाति लिख रहे। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले में यातायात नियमों को ताक पर रखकर कई मालिक अपने वाहनों की नंबर प्लेट पर जाति और धर्म सूचक शब्द अंकित कर बेधड़क सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वाहन की पहचान के लिए अनिवार्य नंबर की जगह 'क्षत्रिय', 'हिंदू', 'यादव' जैसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग धौंस जमाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब प्रशासन ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग जल्द ही ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालान और जुर्माने की कार्रवाई करेगा। नियम के अनुसार नंबर प्लेट पर जाति या अन्य शब्द लिखा मिलने पर 5,000 रुपये का चालान किया जाएगा। यदि नंबर प्लेट के अलावा वाहन के अन्य हिस्सों पर ऐसा लिखा मिला, तो 2,000 का चालान होगा।
विज्ञापन


दोबारा उल्लंघन पर यह राशि दोगुनी हो जाएगी। जिले में करीब ढाई लाख वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें दोपहिया से लेकर चार पहिया और वाणिज्यिक वाहन शामिल हैं। इनमें से काफी संख्या में वाहन चालक नंबर की जगह जाति का प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान कई वाहन मिले नियमविरोधी
मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में की गई पड़ताल में कई वाहनों पर नियमों का उल्लंघन देखा गया। बीएसएनएल ऑफिस के सामने खड़े एक चार पहिया वाहन के पिछले शीशे पर हर्ष यादव के साथ ही पुलिस भी लिखा मिला। कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी एक बाइक पर वाहन मालिक ने अपना पूरा नाम ही लिखवा रखा था। नगर के शारदा चौराहे के पास एक चार पहिया वाहन के पीछे शीशे पर हिंदू लिखा था। कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी एक बाइक की नंबर प्लेट पर राजपूत लिखा था।

 

Caste dominates vehicle number plates, driving vehicles with impunity
हिन्दू लिख कर चलने का बढ़ा प्रचलन। - फोटो : अमर उजाला

कलेक्ट्रेट के कर्मचारी भी पीछे नहीं
जांच में अगर जाति धर्म की बात छोड़ें तो कई और मामले सामने आए। जैसे अगर कोई कलेक्ट्रेट में कर्मचारी है तो उसने अपनी बाइक या वाहन पर कलेक्ट्रेट लिखवा रखा है। वहीं कुछ ने तो सीधे डीएम ऑफिस लिखवा रखा है। इस कार्य में अधिवक्ता भी पीछे नहीं है। किसी ने अपनी गाड़ी पर उच्च न्यायालय तो किसी ने सर्वोच्च न्यायालय लिखवा रखा है। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट के पूरी गेट पर खड़ी एक गाड़ी के आगे और पीछे दोनों तरफ महाप्रधान लिखा था।

इस संबंध में कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया जा चुका है। अगर कोई जाति धर्म सूचक शब्दों को वाहन पर लिखकर चलता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मधुबन कुमार सिंह, एसपी सिटी व प्रभारी एसपी यातायात।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed