फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   cash lack of lock on 40 banks

कैंश की कमी, 40 बैंकों पर ताला

Fri, 09 Dec 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 09 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
cash lack of lock on 40 banks
बैंक खुलने का इंतजार करतीं महिलाएं।
नोटबंदी के 31 दिन बाद भी शुक्रवार को जनपद के बैंकों में कैश की कमी दूर नहीं हुई। इसके कारण जनपद में स्थित लगभग 40 बैंक  शाखाएं बंद रहीं। हालांकि लोगों को राहत कुछ प्राइवेट बैंक के एटीएम ने पहुंचाई। इनसे पैसा निकलने के कारण लोगों की भीड़ एटीएम पर उमड़ी हुई थी।
विज्ञापन


जनपद में नोटबंदी के बाद उत्पन्न हुए हालात काबू में नहीं आ रहे हैं क्योंकि जनपद में स्थित बैंकों को जितने कैश की जरूरत है, वह मिल पा रहा है। जनपद में मांग के सापेक्ष 10 प्रतिशत कैश की भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बैंक की गाड़ियां कभी वाराणसी तो कभी लखनऊ जहां से कैश मिलने की आशा है दौड़ रही हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी लोगों की मांग के सापेक्ष कैश नहीं मिल रहा है। जिसका खामियाजा पब्लिक के साथ ही बैंकों को भुगतना पड़ रहा है। बैंककर्मी लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। लोगों द्वारा जगह-जगह जाम भी लगाया जा रहा है। शनिवार, रविवार और सोमवार को बैंक बंद होने से यह स्थिति और गंभीर होने के आसार हैं क्योंकि तीन दिन तक छुट्टी के कारण कैश नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जब बैंक खुलेगा तो एक बार फिर मारामारी की स्थिति का सामना बैंकों को करना होगा। वहीं कैश की कमी के कारण किसी भी सरकारी बैंक के एटीएम में पैसे नहीं डाले जा रहे हैं। कुछ प्राइवेट बैंक हैं, जिनके एटीएम से पैसे निकल रहे हैं। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है लेकिन तीन दिनों की छुट्टी में अगर इन एटीएम में भी पैसे नहीं डाले गए तो लोगों को और परेशानी का सामना करना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed