फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cash and jewelery looted by beating up relatives

परिजनों को मारपीट कर नकदी व जेवरात की लूट

Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery looted by beating up relatives
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में शनिवार की रात चैनल का ताला तोड़कर घर में घुसे तीन बदमाशों ने परिवार वालों को मारपीट कर घायल कर दिया। नकदी व जेवरात समेट कर फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

बिजौली गांव निवासी चंद्र विजय चौरसिया के घर में शनिवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे तीन नकाबपोश बदमाश चैनल का ताला को तोड़कर घुस आए। आलमारी, बक्सा आदि तोड़ कर कीमती सामान व नकदी समेटने लगे। इसी दौरान चंद्र विजय की पत्नी कांति (55) की नींद टूट गई। उसने शोर मचाना शुरू किया तो एक बदमाश ने राड से सिर पर प्रहार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश चंद्र विजय की बहू रूबी (30) से आलमारी की चाबी मांगने लगे। रूबी ने चाबी देने में आनाकानी की तो उसके बच्चे को छीन लिया और गोली मारने की धमकी देने लगे। रूबी ने चाबी दे दी। इसके बाद चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला और लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। रूबी व कांति को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर रात में ही बरदह थाना पुलिस पहुंच गई। सुबह डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक व एसओजी टीम ने भी मौका मुआयना किया। चंद्र विजय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। एसओ बरदह रूद्रभान पांडेय ने बताया कि शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed