{"_id":"5ecbf9968ebc3e90a1758ee7","slug":"case-of-two-soldiers-beaten-for-asking-for-social-distancing-case-azamgarh-news-vns5267025116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक दूरी के लिए बोला तो मनबढ़ों ने सिपाहियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक दूरी के लिए बोला तो मनबढ़ों ने सिपाहियों को पीटा
विज्ञापन
रानी की सराय । थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार स्थित एक दुकान में रविवार की रात बैठे छह लोगों को दो सिपाहियों ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए कहा तो उन्होंने लात, घूसों से सिपाहियों की पिटाई कर दी। इससे दोनों जख्मी हो गए। सिपाहियों ने ग्राम प्रधान, दुकानदार सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस प्रधान की जेसीबी और कार थाने उठा लाई।
सिपाही रंजित गुप्ता और अमित पाल रानी की सराय थाने पर तैनात हैं। इनके मुताबिक, कोटिला बाजार में बबलू यादव की मिठाई की दुकान है। रविवार की रात आठ बजे दुकान में रानी की सराय थाने के अल्लीपुर गांव निवासी प्रधान राजेश यादव और अन्य पांच लोग बैठकर शराब पी रहे थे। सिपाहियों ने इन सभी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा। इससे नाराज उन लोगों ने हमला कर दिया और लात, घूसों से पिटाई कर घायल कर दिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद
पुलिस अल्लीपुर गांव पहुंची और प्रधान राजेश यादव की कार और जेसीबी मशीन थाने ले आई। ग्राम प्रधान राजेश यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथ ज्यादती कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय रमायन सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।