फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case of death of girl student in school: 'Will not perform last rites until arrest is made'

स्कूल में छात्रा की मौत का मामला: 'जब तक नहीं होगी गिरफ्तारी तब तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार'

Tue, 01 Aug 2023 01:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 01 Aug 2023 01:38 PM IST
सार

एसपी से मिलने पहुंची मृत छात्रा की मां ने कहा कि मेरी बिटिया बड़ी होनहार थी। इसके बाद भी कालेज की प्रधानाचार्या व शिक्षक उसे अक्सर ही प्रताड़ित करते रहते थे। उससे हमेशा ही यह कहा जाता था कि तुम हमारे कालेज में पढ़ने के लायक नहीं हो। मां ने कहा कि योगी सरकार में ऐसा हो रहा है। नामजद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। विद्यालय वाले काफी दबंग व पैसे वाले है।

विज्ञापन
Case of death of girl student in school: 'Will not perform last rites until arrest is made'
स्कूल में छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज की 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में मृतका के पिता ने कालेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि बेटी के साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। वहीं मां का कहना है कि प्रधानाचार्या व शिक्षक के साथ ही स्कूल के प्रबंधक पर भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। मृत छात्रा के परिजन मंगलवार की सुबह एसपी कार्यालय पहुंचे थे और पत्रक सौंप कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजनों ने यह चेतावनी भी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वे अपनी बिटिया का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Crime: शख्स ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर ऐसे ली अपनी जान, सन्न रह गई पुलिस!
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी सिधारी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स कालेज में 11 वीं की छात्रा थी। सोमवार को उसकी संदिग्धावस्था में विद्यालय के तीसरी मंजिल से गिर जाने से मौत हो गई। मृतका के कपड़े भी फटे हुए थे। आखिर गिरने से उसके कपड़े कैसे फट गई। इतना ही नहीं छात्रा की मौत के बाद कई घंटो तक परिजनों को सूचना नहीं दी गई और सूचना देने के पूर्व विद्यालय में उक्त स्थान को पानी आदि डाल कर साफ करा दिया गया, जहां गिरने से छात्रा की मौत हुई थी। इतना ही नहीं परिजनों को सूचना दिए बगैर ही उसे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक भी ले जाया गया। बाद में शव स्कूल के बाहर एक एंबुलेंस में रखवा कर खड़ा करा दिया। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर सोमवार को ही कई गंभीर आरेाप लगाए। वहीं सिधारी थाने में प्रधानाचार्या व क्लास टीचर के खिलाफ मुकमदा भी पंजीकृत कराया। मंगलवार को परिजना एसपी कार्यालय पहुंच कर मुलाकात किए और विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग किया। पिता ने तो स्पष्ट रूप से कहा कि उसकी बेटी के साथ गलत काम के बाद हत्या की गई है। वहीं मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए ऊपर तक जाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटे भर एसपी आफिस पर रहा हंगामा
एसपी से मिलने पहुंची मृत छात्रा की मां ने कहा कि मेरी बिटिया बड़ी होनहार थी। इसके बाद भी कालेज की प्रधानाचार्या व शिक्षक उसे अक्सर ही प्रताड़ित करते रहते थे। उससे हमेशा ही यह कहा जाता था कि तुम हमारे कालेज में पढ़ने के लायक नहीं हो। मां ने कहा कि योगी सरकार में ऐसा हो रहा है। नामजद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। विद्यालय वाले काफी दबंग व पैसे वाले है। हो सकता है कि हमे भी मार दिया जाए। क्योकि इस विद्यालय का यह पुराना इतिहास रहा है कि विद्यालय के खिलाफ मुंह खोलने वालों को विद्यालय बुला कर कमरे में बंद कर लाठियों से पीटा गया है। मां-बाप दोनों रो-रो कर अपनी व्यथा को व्यक्त कर रहे थे और विद्यालय केा बंद कर उसके प्रबंधक, शिक्षक व प्रधानाचार्या पर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। 
 

Case of death of girl student in school: 'Will not perform last rites until arrest is made'
स्कूल में छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
सीएम से करेंगे शिकायत, बिना गिरफ्तारी नहीं होगा अंतिम संस्कार
एसपी से मुलाकात के बाद परिजना व उनके साथ के लोग पोस्टमार्टम हाऊस रवाना हो गए। एसपी आफिस से जाते-जाते परिजनों ने पुन: चेतावनी दिया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वे अपने बेटी के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इतना ही नहीं यदि जिले स्तर के जिम्मेदार मामले को दबाने का प्रयास करेंगे तो वे मुख्यमंत्री तक अपनी शिकायत लेकर जाएंगे। किसी भी कीमत पर वे अपनी बेटी को न्याय दिला कर ही रहेंगे। 

छात्रा के परिजना मिलने आए थे। उनकी तहरीर पर सोमवार को ही हत्या की धाराओं में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम कराया गया है। विवेचना के दौरान परिजनों का बयान लिया जाएगा, उस दौरान भी वे जो आशंका व्यक्त करेंगे उसे भी मुकदमें शामिल किया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सहीं पाया जाएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। -अनुराग आर्य, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed