फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case of death of girl student in school Demonstration of students on the road, demand to seal Children Girls

स्कूल में छात्रा की मौत का मामला: सड़क पर उतरे छात्रों का प्रदर्शन, चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल को सील करने की मांग

Wed, 02 Aug 2023 02:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 02 Aug 2023 02:48 PM IST
सार

रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीया छात्रा की सोमवार को दिन में संदिग्धावस्था में चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल के तीसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के परिजनों ने कालेज प्रशासन पर तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के अंतिम संस्कार के पूर्व परिजनों ने एसपी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Case of death of girl student in school Demonstration of students on the road, demand to seal Children Girls
छात्रा के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल के तीसरी मंजिल से गिर कर छात्रा की संदिग्ध मौत मामले को लेकर छात्रों में उबाल आ गया है। छात्रों का झुंड स्कूल प्रशासन के खिलाफ लामबंद हो गया हैा बुधवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने के साथ ही स्कूल को सील कराने व नामजद शिक्षक व प्रधानाचार्य के गिरफ्तारी की मांग छात्रों ने किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Eye Flu: तेजी से फैल रहा आई फ्लू, स्वास्थ्य केंद्र पर रोज पहुंच रहे 30 से 40 मरीज, रहें सावधान
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीया छात्रा की सोमवार को दिन में संदिग्धावस्था में चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल के तीसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के परिजनों ने कालेज प्रशासन पर तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के अंतिम संस्कार के पूर्व परिजनों ने एसपी से मुलाकात की थी। जिसमें पिता ने तो खुले तौर पर अपनी बच्ची के साथ गलत काम के बाद हत्या की बात कही थी। बुधवार को छात्रों का एक समुह कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुआ और चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल प्रशासन के खिलाफ लामबंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र सड़क पर उतर पड़े और स्कूल विरोधी नारेबाजी करते हुए मृत छात्र व उसके परिजनों को न्याय दिलाने तक संघर्ष करने का ऐलान किया। आक्रोशित छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए उसे सील कराए जाने की मांग कर रहे थे। छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी होते ही एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित छात्रों से वार्ता का प्रयास किया। छात्र एडीएम प्रशासन की एक नहीं सुने और जिलाधिकारी से बात करने की मांग पर अड़े रहे। एक घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद एडीएम प्रशासन पांच सदस्यीय छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कराने गए। समाचार लिखे जाने तक छात्रा के समर्थन में सड़क पर आंदोलन चलता रहा। आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक वे संघर्ष करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed