{"_id":"68e7fcb80ad3d57b690069c6","slug":"case-filed-against-unknown-person-in-shooting-case-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-138888-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गोली मारने के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गोली मारने के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी (टिकरी) में बुधवार की रात लगभग आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने शफीक (25) को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज लाया गया और बाद में वाराणसी रेफर किया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद शफीक को वापस घर भेज दिया। वहीं शफीक के भाई की तहरीर पर देवगांव कोतवाली में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा तो पंजीकृत किया है लेकिन घटना को संदिग्ध बता रही है।
जानकारी मुताबिक शफीक मुर्गी फार्म चलाता है। उसके पिता जैनुद्दीन दुबई में रहते हैं और चचेरे भाई मोहम्मद कैफ ने फोन से उन्हें घटना की सूचना दी। जैनुद्दीन दुबई से वापस लौट रहे हैं और इसके बाद शफीक को पुनः अस्पताल में ले जाया जाएगा।
चचेरे भाई मोहम्मद कैफ ने बुधवार की रात में ही पुलिस को तहरीर दे दी थी। फिलहाल मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल अभी जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।