{"_id":"61e5764db8e69f648807fe07","slug":"case-filed-against-three-thousand-including-cricket-organizer-for-ignoring-corona-protocol","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रोटोकाल की अनदेखी पड़ी भारी: आजमगढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक समेत तीन हजार लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रोटोकाल की अनदेखी पड़ी भारी: आजमगढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक समेत तीन हजार लोगों पर मुकदमा
Mon, 17 Jan 2022 07:29 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:29 PM IST
सार
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी रविवार को सरायमीर गए थे। वापसी के दौरान दो स्थानों पर चल रही प्रतियोगिता में भारी भीड़ देख उन्होंने एसडीएम को मौके पर भेज कर तत्काल प्रतियोगिता बंद कराई। साथ ही महामारी एक्ट के तहत मुकदमा भी पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में रानी की सराय थाना क्षेत्र में शंकरपुर चेकपोस्ट व दिलौरी गांव में रविवार को बिना अनुमति क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन व भीड़ जुटाने पर आयोजक समेत तीन हजार लोगों पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने तत्काल प्रतियोगिता बंद कराई।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए भीड़ लगाने पर रोक लगी है। इसके बाद भी थाना क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट के पास व दिलौरी गांव में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। शंकरपुर चेकपोस्ट पर आयोजित प्रतियोगिता में लगभग ढाई हजार तो दिलौरी की क्रिकेट प्रतियोगिता में पांच सौ लोगों की भीड़ मौजूद थी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी रविवार को सरायमीर गए थे। वापसी के दौरान दोनों स्थानों पर चल रही प्रतियोगिता में भारी भीड़ देख उन्होंने एसडीएम को मौके पर भेज कर तत्काल प्रतियोगिता बंद कराई। साथ ही आयोजकों समेत लगभग तीन हजार लोगों पर रानी की सराय थाने में महामारी एक्ट के तहत मुकदमा भी पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
इसमें शंकरपुर चेकपोस्ट के आयोजक मो. सबील पुत्र रियाज, मो. सादाब पुत्र रियाज, अशरफ पुत्र सेराज, अफजल पुत्र फैजान, फजान पुत्र रियाज तथा दिलौरी में आयोजित प्रतियोगिता के आयोजक सच्चिदानंद तिवारी पुत्र रामअचल, संजू तिवारी पुत्र राजकुमार, पवन तिवारी पुत्र भोला तिवारी नामजद किए गए हैं।