फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against the accused of beating a girl, preparation for re-enactment of Goonda Act

Azamgarh News: लड़की से मारपीट के आरोपी पर केस, दोबारा गुंडा एक्ट की तैयारी

Wed, 02 Apr 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the accused of beating a girl, preparation for re-enactment of Goonda Act
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के जमीन कटघर गांव में एक लड़की और उसके परिवार के साथ मारपीट करने के आरोपी अरुण कुमार पांडेय उर्फ बबलू पांडेय के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता ज्ञानमती ने एसएसपी हेमराज मीना को ज्ञापन सौंपकर घटना की शिकायत की थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बबलू पांडेय एक लड़की के साथ बदतमीजी करते दिख रहा है।
विज्ञापन

ज्ञानमती ने बताया कि 23 मार्च को गांव के गुलाब ने उनके परिवार के अभिलाष, संजय, रमेश और सुखदेव के खिलाफ निजामाबाद थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। इसके खिलाफ शिकायत करने के लिए 24 मार्च को वह परिवार के साथ एसपी कार्यालय जा रहे थे। भदुली बाजार पहुंचने पर उन्हें जरूरी कागजात और खर्च के पैसे घर पर भूलने का एहसास हुआ। घर से सूचना देने पर स्कूली छात्राएं अंतिमा, सुषमा और मनीषा कागजात लेकर आईं। जब वे शहीद द्वार के पास पहुंचीं तो अरुण ने जातिसूचक गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर चंदेई, ज्ञानमती और निर्मला ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। पीड़िता ने उसी दिन थाने से लेकर डीआईजी तक रजिस्ट्री के जरिए शिकायत की, लेकिन डर के कारण परिवार रिश्तेदारों के यहां चला गया। 29 मार्च को घर लौटने पर बबलू पांडेय ने लाठी-डंडों के साथ उन्हें फिर दौड़ाया।
विज्ञापन

उक्त मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वायरल वीडियो में बबलू पांडेय की हरकतें सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। आरोपी के खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं और गुंडा एक्ट भी लग चुका है। अब उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और दोबारा गुंडा एक्ट लगाया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में की जा रही है।- शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed